जमीनी फर्जी वाले की शिकायत को लेकर DIG के पास पहुंचे विधायक

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में लगातार जमीनी फर्जीवाडे बढ़ रहे हैं पहाड़ के लोग हल्द्वानी में जमीन खरीदने को लेकर ठगे जा रहे हैं ताजा मामला हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से सामने आया है जहां भीमताल विधानसभा के ओखलाकांडा क्षेत्र के रहने वाले लगभग 20 लोगों के साथ करोड़ों का फर्जीवाड़ा हुआ है। इस मामले की शिकायत के लिए खुद भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा पीड़ितों के साथ DIG ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा के लोगों द्वारा गौलापार में जमीन खरीदी गई लगभग 20 लोगों द्वारा एक करोड़ 57 लख रुपए में दीपांशु बेलवाल नाम के युवक से भूमि ली। रजिस्ट्री के बाद जब दाखिल खारिज किए जाने की बात सामने आई तो तब पता चला कि उक्त व्यक्ति के पास भूमिका रखवा ही नहीं है, तब लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। जिसके बाद वह विधायक के पास पहुंचे और विधायक उनको लेकर डीआईजी कुमाऊ योगेंद्र सिंह रावत के पास आए और उन्होंने सभी पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है वहीं डीआईजी कुमाऊं डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उनको शिकायत मिली है उसके आधार पर जो भी वैधानिक कानूनी कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement