हल्द्वानी में तेज रफ्तार गाड़ियों की टक्कर, देखें वीडियो

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी। जगदंबा नगर में स्थित पानी की टंकी के पास दो गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर जाम लग गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने झगड़े को शांत कराते हुए यातायात को सुचारु किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement