हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- दिल्ली से आ रही हल्द्वानी डिपो की बस ट्राली से भिड़ी, कई यात्रियों के घायल होने की खबर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड रोडवेज की एक और बस हादसे का शिकार हुई है आज सुबह यूपी से दुखद खबर सामने आ रही है। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के सामने एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को नींद आ गई और उसने नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में चालक समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement