हल्द्वानी: आंगन में पानी भर रही महिला को सांप ने डसा थम गई सांसे

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- घर के आंगन में पानी भर रही महिला को सांप ने डस लिया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन महिला को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी सांसे थम गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार टीपी नगर चौकी क्षेत्र के ग्राम घुडदौड़ा देवलचौड़ निवासी 65 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी चंदन सिंह बिष्ट रविवार की शाम करीब 5 बजे घर के आंगन में पानी की मोटर चला कर पानी भरने के लिए गई थी। इसी बीच उनके पैर में सांप ने डस लिया।जिसके बाद महिला के पैर से खून आने पर परिजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है इधर, मृतका के बेटे ने बताया कि मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा राशि देने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement