हल्द्वानी : ललित जोशी के मेयर उम्मीदवार होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार, विधायक सुमित ने भी दी बधाई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वनी नगर निगम सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता ललित जोशी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाकर या साबित किया है कि कांग्रेस पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं को आज भी पूरा सम्मान दिया जाता है पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित जोशी के मेयर उम्मीदवार होने के बाद से लगातार सोशल मीडिया में कांग्रेस के तमाम पुराने कार्यकर्ता अपने पोस्ट के जरिए ललित जोशी की दावेदारी की शुभकामनाएं देने में लगे हुए हैं सभी का कहना है पुराने कार्यकर्ता को पार्टी ने टिकट दिया है जिसकी वजह से पार्टी के तमाम नए और पुराने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और वह पूरी दमखम के साथ ललित जोशी को मेयर का चुनाव लड़ाएंगे और इस बार मेयर की सीट पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा होगा वही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ने भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता ललित जोशी को मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाइयां दी हैं और पूरी एक जुटता के साथ चुनाव लड़ने की बात उनके द्वारा कही गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement