ब्रेकिंग: हल्द्वानी नगर निगम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को घर से ले गए विपक्ष वाले, पहाड़ी आर्मी ने कोतवाली में सौंपी तहरीर

दीपक अधिकारी

ब्रेकिंग: हल्द्वानी नगर निगम के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को घर से ले गए विपक्ष वाले, पहाड़ी आर्मी ने कोतवाली में सौंपी तहरीर

हल्द्वानी

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पहाड़ी आर्मी के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष हरीश रावत ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर मेयर प्रत्याशी फौजी भुवन चंद्र पाण्डे के जानमाल का नुकसान होने की संभावना जताई है और पुलिस से उनकी सुरक्षा की मांग करी है।बतौर हरीश आज सुबह बीजेपी के कुछ पदाधिकारी फौजी भुवन चंद्र पाण्डे के घर आए और बातचीत करने के बहाने उन्हें गाड़ी में बैठा कर ले गए। इस घटना से उनके मेयर प्रत्याशी पाण्डे की जान का खतरा महसूस हो रहा है साथ हो पहाड़ी समाज की आवाज को दबाने का कार्य भी विपक्ष कर रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement