उत्तराखंड के इन जिलों में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी…रहे सतर्क

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है प्रदेश में मानसून आने के बाद से पर्वतीय इलाकों में हो रही तेज बारिश परेशानी का कारण बन रही है। आज (शुक्रवार) भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों मे तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं भारी बारिश से भूस्खलन जैसी घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. साथ ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है.देहरादून मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपद में कहीं-कहीं भार बारिश का अंदेशा जताया है. जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो दो जुलाई तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement