वार्ड नंबर 17 हीरानगर से पार्षद पद के उम्मीदवार हिमांशु जोशी ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन महिलाओं वह बुजुर्गों के साथ मांगे वोट

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नगर निगम चुनाव का प्रचार आज समाप्त हो गया, और प्रत्याशियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में शक्ति प्रदर्शन किया गोसाई नगर हीरानगर वार्ड 17 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी हिमांशु जोशी और तमाम सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु जोशी के साथ खड़े रहे इस अवसर पर विशाल रैली का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया हिमांशु जोशी ने मतदाताओं से अपील की कि वे 23 जनवरी को उनके चुनाव निशान बल्ले पर मोहर लगाएं उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में उन्होंने वार्ड के विकास और सेवा में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है और अगर वह विजय होते है तो उनका पहला प्रयास अपने वार्ड का विकास करना होगा उनकी इस रैली और प्रदर्शन ने गोसाई नगर हीरानगर के चुनावी माहौल को काफी प्रभावित किया है हिमांशु जोशी और उनके परिवार को विश्वास है कि जनता उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद रखेगी और एक बार उन्हें वार्ड का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। इस शक्ति प्रदर्शन के बाद गोसाई नगर हीरानगर में चुनावी प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो गई है हिमांशु जोशी को लोगों का बढ़ चढ़कर प्यार वह आशीर्वाद मिल रहा है जिस तरह लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है अगर लोगों का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलते रहा तो आने वाली 25 तारीख को गोसाई नगर हीरानगर से निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जोशी की विजय सुनिश्चित होगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement