उत्तराखंड में लागू हुआ UCC का कानून, मुख्यमंत्री धामी ने किया पहला पंजीकरण, जानिए आपके जीवन में क्या आएंगे बदलाव

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

उत्तराखंड ने आज इतिहास रचते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करते हुए इसकी अधिसूचना जारी की। इस कदम के साथ उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता को लागू किया है।मुख्यमंत्री धामी ने इसे प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल का श्रेय देवभूमि उत्तराखंड की जनता को जाता है। उन्होंने इसे समाज के हर वर्ग के लिए एक सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया। सीएम ने कहा कि यूसीसी लागू होने से सभी नागरिकों के अधिकार समान हो गए हैं और सभी धर्मों की महिलाओं के अधिकारों को भी बराबरी का दर्जा मिला है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement