नई नवेली दुल्हन रात में पति को चाय पिलाकर किया बेहोश, फिर किया कांड, घरवालों के उड़ गए होश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नई नवेली दुल्हन रात में पति को चाय पिलाकर किया बेहोश, फिर दुल्हन ने जो कांड किया उसे कर जानकर आप हैरान हो जाएंगे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी और जेवरात लेकर विवाहिता लापता हो गई सोमवार सुबह परिवार के लोग जागे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी एक माह पहले थाना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद सब ठीकठाक चल रहा था। उसका आरोप है कि 26 जनवरी की रात उसकी पत्नी ने परिजनों को खाना खिलाया। इसके बाद उसे चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। चाय पीते ही वह गहरी नींद में सो गया।इसका फायदा उठाकर विवाहिता घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर रात में फरार हो गई। सुबह युवक व उसके परिवार के लोग जागे तो विवाहिता घर नहीं मिली। इस पर उनके होश उड़ गए। पति ने इसकी जानकारी ससुरालियों से की तो उन्होंने कहा कि विवाहिता वहां नहीं पहुंची मामले को लेकर खलबली मच गई। युवक ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया मामले की तहरीर मिली है, जिस पर जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement