युवक ने गोला पुल से लगाई छलांग, मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गोला पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक युवक की पहचान आदिल (22), पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17, आज़ाद नगर के रूप में हुई है आदिल हल्द्वानी के मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह भी एक अन्य युवक ने गोला पुल से छलांग लगाई थी लेकिन वह पानी में गिर गया। उसे तुरंत रेस्क्यू कर पुलिस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement