चमोली: DM डॉ. संदीप तिवारी ने हल्द्वानी की डॉ. पूजा से सादगी के साथ की भगवान गोपीनाथ मंदिर में शादी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चमोली: जहां आमतौर पर शादियों को भव्यता, दिखावे और शानो-शौकत से जोड़कर देखा जाता है, वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी (डीएम) डॉक्टर संदीप तिवारी की सादगीपूर्ण शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है डीएम संदीप तिवारी ने हाल ही में डॉक्टर पूजा से सादगी के साथ विवाह किया। उन्होंने न तो कोई भव्य आयोजन किया और न ही किसी विशेष तामझाम की व्यवस्था। बल्कि अपने व्यस्त प्रशासनिक दायित्वों के बीच समय निकालते हुए सामान्य रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में निभाईं और भगवान गोपीनाथ के आशीर्वाद के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की उनकी पत्नी डॉक्टर पूजा हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र की निवासी हैं और वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में ईएनटी विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉक्टर संदीप तिवारी की यह सादगी और संवेदनशीलता लोगों को खूब पसंद आ रही है। पहले से ही अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनहितैषी कार्यों के कारण जनता के बीच लोकप्रिय डीएम साहब ने इस सरल आयोजन से एक बार फिर दिल जीत लिया है प्रदेश के सबसे मेहनती और ईमानदार आईएएस अधिकारियों में गिने जाने वाले डॉक्टर संदीप तिवारी अक्सर अपने प्रशासनिक कार्यों में नवाचार, तत्परता और जनसेवा की भावना के लिए चर्चा में रहते हैं। अब उनकी निजी जिंदगी का यह अध्याय भी समाज के लिए एक मिसाल बन गया है कि सादगी ही असली शान होती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement