हल्द्वानी: गोल्ज्यू मंदिर के स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को लगेगी जागर, 11 को होगा विशाल भंडारा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर द्वारा ईष्ट देव गोल्ज्यू मंदिर के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दो प्रमुख आयोजन होंगे, जिनमें क्षेत्र के धर्म प्रेमियों को भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।मंच के महासचिव यूसी जोशी ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को सांय 6 बजे से जागर का आयोजन ईष्ट देव गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर में किया जाएगा। इसके अगले दिन 11 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन मंच परिसर में किया जाएगा।महासचिव यूसी जोशी ने सभी धर्म प्रेमियों से निवेदन किया है कि वे उक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाएं और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement