हल्द्वानी के जीजीआईसी इंटर कॉलेज परिसर मे जनसुनवाई समाधान दिवस का हुआ आयोजन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिलाधिकारी और नगर निगम हल्द्वानी की प्रशासक, वंदना सिंह ने जीजीआईसी इंटर कॉलेज परिसर में नगर निगम के वार्ड नंबर 11 से 20 तक जनता के समक्ष आने वाले समस्याओं के निस्तारण के लिए जनसुनवाई समाधान दिवस का आयोजन किया जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा सैकड़ो समस्याएं बताई। जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोगों द्वारा सड़क बिजली पानी स्ट्रीट लाइट और विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम के पूरे 60 वार्ड में प्रत्येक हफ्ते 10 वार्डों के हिसाब से जनसुनवाई समाधान दिवस लगाया जाएगा। तो वही नैनीताल जिले के दूरस्थ स्थानों पर भी जहाँ के लोग डीएम कार्यालय अपनी समस्याएं लेकर नही आ पाते है इस कारण उनके द्वारा उन सभी छेत्रो में कैम्प लगा कर वो खुद लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिए लोगो के पास कैम्प के माध्यम से लगातार जा रही है और आगे भी नैनीताल जिले के दूरस्थ स्थानों पर निरंतर उनके द्वारा कैम्प लगाएं जाएंगे, ताकि जिले के लोगो की समस्याओं को सुना जा सके और उसका तत्काल निस्तारण किया जा सके ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement