हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 20 वर्षीय अदबशा पुत्री सरताज हुसैन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज दोपहर लगभग 2:30 बजे की है, जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा और तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के अनुसार, पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement