जोली गांव में भारी-भरकम नर बाघ पकड़ा गया, फिर भी खतरा बरकरार : नीरज तिवारी

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि आज सुबह एक गुलदार पकड़ा गया था और अभी-अभी जोली गांव में एक अत्यंत भारी-भरकम नर बाघ को भी पकड़ लिया गया है, जिसे सुरक्षित स्थान तक लाने के लिए वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बावजूद स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो जाती कि यही आदमखोर है, तब तक गांववासी सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें नीरज तिवारी ने वन विभाग से मांग की कि वह तत्काल प्रभाव से यह स्पष्ट करे कि पकड़ा गया बाघ या गुलदार ही आदमखोर है या नहीं। साथ ही गांवों में सोलर लाइट, सौर फेंसिंग, पशुओं के लिए सुरक्षित चारे की व्यवस्था तथा रात्रि गश्त सहित सभी आवश्यक सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और प्रशासन को बिना देरी किए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *