कमलुवागांजा लामाचौड़ के समस्त प्रभावित ग्रामीणों के दल ने कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत का घेराव किया आखिर क्या रही वजह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कमलुवागांजा व लामाचौड़ के समस्त प्रभावित ग्रामीणों के दल ने कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत का घेराव कर लामाचौड़ व कमलुवागांजा से बन रही फोर लेन पेरीफेरल रिंग रोड का विरोध किया। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर ज्ञापन देकर कहा की लोक निर्माण विभाग अचानक अपना तुगलकी फरमान जारी कर पूर्व प्रस्तावी जंगल किनारे वन भूमि पर बन रही रिंग रोड को आबादी के बीच बनाकर ग्रामीणों की पुस्तैनी जमीन, भवन व दुकानें छीन कर उनको भूमिहीन बनाने की साजिश कर रहा है वही ग्रामीणों ने कहा की हम इस रिंग रोड का कमलुवागांजा व लामाचौड़ मार्ग से बनने का पूर्ण विरोध करते है तथा इसको पूर्व में प्रस्तावित जंगल किनारे से वन भूमि पर बनाया जाए तथा तुरंत इस डिमार्केशन व सर्वे को रोका जाए नही तो ग्रामीणों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। विरोध करने वालो में पंकज शाह, यतिन क्वीरा, ग्राम प्रधान बच्चीनगर प्रेमा रावत, ग्राम प्रधान कमलवागंजा मंजू गौड़, छेत्र पंचायत सदस्य गौरव मेहरा, ग्राम प्रधान कुरियागांव श्रीमती ज्योति,विशाल जोशी (एडवोकेट), पूर्व प्रधान वीरेंद्र रावत, रमेश चन्द्र जोशी, पूर्व प्रधान बसंत दुर्गापाल, नवीन क्विरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला उपाध्यक्ष भाजपा लाखन निगलटिया, भाजपा नेता त्रिवेणी गयाल, गौरव बिष्ट, अभिषेक क्वीर,भाजपा नेता गणेश जंतवाल तथा अन्य सभी प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement