एबीवीपी कोटाबाग ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना एवं भुख हड़ताल!

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में बीएससी-कृषि की मांग को लेकर एबीवीपी कोटाबाग के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन एवं भुख हड़ताल धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वही ब्लॉक मुख्यालय कोटाबाग में एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि शीघ्र अतिशीघ्र इस मांग को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जाए। धरना प्रदर्शन में एबीवीपी-कोटाबाग संघर्ष समिति के तत्वावधान में नवीन पांडे, चंद्रप्रकाश सनवाल, कमल बोहरा, कुलदीप तड़ियाल, ललित जोशी और विनोद जोशी ने शुरू की भूख हड़ताल

Advertisement
Advertisement
Advertisement