एबीवीपी कोटाबाग के कार्यकर्ताओं ने बीएससी कृषि की मांग को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में बीएससी-कृषि की मांग को लेकर एबीवीपी कोटाबाग के कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय कोटाबाग में एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं की मांग है कि शीघ्र अतिशीघ्र इस मांग को लेकर कोई ठोस निर्णय लिया जाए। शासन स्तर पर जो बीएससी कृषि की फाइल अटकी हुई है, उसे त्वरित रूप से स्वीकृत किया जाए। मंगलवार के दिन धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक प्रतिनिधि कृपाल बिष्ट एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौधरी ने खुला समर्थन दिया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कई समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा लगातार बीएससी कृषि की मांग की जाती रही है, लेकिन उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा लगातार घोषणाओं के बावजूद इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कोरी घोषणाओं के कारण कई बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। यदि 3 दिन के भीतर इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो समस्त एबीवीपी कार्यकर्ता भूख हड़ताल को बाध्य होंगे

Advertisement
Advertisement
Advertisement