हल्द्वानी गोरापड़ाव में 18 दिन से धरने पर ग्रामीण, नहीं है कोई सुनने वाला

रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी गोरापड़ाव के पास हरिपुर पूर्णानंद गांव के लोग पिछले 18 दिनों से NHAI के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है की 2012 में जब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 का निर्माण शुरू हो रहा था तब उन्हें बताया गया था की हरिपूर्ण पूर्णानंद गांव के सामने ROB यानी ओवर ब्रिज बनाया जाएगा, लेकिन उसकी लेंथ 220 मी रहेगी। ग्रामीणों का कहना है की 2024 में जब ROB बनाया जा रहा है तो उसकी लेंथ 800 मीटर तक पहुंच गई है जिससे कि दोनों तरफ के गांव जल भराव की चपेट में आ गए हैं। लोगों के रास्ते बंद हो गए हैं और हल्की सी बरसात में पूरे इलाके में घरों में और फसलों में पानी भर जाता है। लिहाजा ग्रामीण पिछले 18 दिनों से व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं ग्रामीणों की मांग के बाद जहां स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे तो वहीं कुमाऊं कमिश्नर ने भी निरीक्षण किया लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों को केवल आश्वासन भी मिला है

Advertisement
Advertisement
Advertisement