हल्द्वानी: अतिक्रमण और गंदगी के खिलाफ एक्शन, 10 हजार रुपये का चालान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे फड़ लगाकर किए गए अतिक्रमण और गंदगी को लेकर शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में महिला अस्पताल से नानक स्वीट्स, छोटी मंडी, बाजार की गलियों और मंगल पड़ाव चौड़ीकरण क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान नगर निगम ने गंदगी और अतिक्रमण के मामलों में कुल 10,000 रुपये का चालान किया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए कि वे सड़क और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें। नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement