नैनीताल से दिल्ली–देहरादून के लिए अतिरिक्त बसें, होली पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी/नैनीताल। होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने अहम फैसला लिया है। निगम की ओर से नैनीताल से दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े स्टेशन इंचार्ज विमला ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली और देहरादून मार्ग पर दो से तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली के दौरान खासकर बाहरी राज्यों और मैदानी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नैनीताल–हल्द्वानी रूट पर विशेष फोकस

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भी यात्रियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इस रूट पर रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय यात्री, पर्यटक और कर्मचारी आवागमन करते हैं। ऐसे में निगम की प्राथमिकता रहेगी कि किसी यात्री को लंबा इंतजार न करना पड़े।परिवहन निगम प्रशासन ने सभी चालकों और परिचालकों को सतर्कता बरतने और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। होली के मौके पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *