उत्तराखंड : यहां मानवता हुई शर्मसार, पॉलीथिन में लपेटकर 6 दिन की मासूम को फेंका झाड़ी में,पुलिस जांच में जुटी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के ठाकुरद्वारा वार्ड में एक नवजात बच्ची को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंके जाने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उसे झाड़ियों से उठाकर अपने घर ले आए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।सोमवार को ठाकुरद्वारा वार्ड के नृसिंह मंदिर में पुजारी राकेश तिवारी पूजा करने गए थे। इस दौरान उन्हें मंदिर के पास की झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पुजारी ने पास में बकरी चर रहे आनंद सिंह मेहरा और वार्ड निवासी रमेश तिवारी को इस बारे में बताया। रमेश तिवारी मौके पर पहुंचे और तीनों ने मिलकर झाड़ी में देखा, तो वहां एक कट्टे में कपड़ों से लिपटी बच्ची पाई गई। बच्ची को घर लाकर रमेश तिवारी ने उसे दूध पिलाया। इस दौरान बच्ची के मिलने की सूचना के बाद वार्ड के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे।तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और कोतवाल कैलाश नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉ. दीपाली मकवाना ने बच्ची की जांच की। उन्होंने बताया कि बच्ची लगभग छह से सात दिन की है और फिलहाल उसका इलाज जारी है।इस घटना के बाद से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, और स्थानीय लोग बच्ची के माता-पिता के बारे में जानने के लिए चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement