हल्द्वानी : शहर में सेना की वर्दी बेचने वालों पर प्रशासन की नजर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: बीते महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। हल्द्वानी में भी प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं इसी क्रम में अब सेना की वर्दी बनाने और बेचने वाली दुकानों की जांच शुरू की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम जरूरी है। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी को लेकर जो नियम निर्धारित हैं, उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा साथ ही शहर में सेना जैसी वर्दी या कपड़े बेचने वाले व्यापारियों का सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि वर्दियों का दुरुपयोग न हो सके और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके प्रशासन का यह कदम संभावित खतरे को भांपते हुए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement