हल्द्वानी और शहर का नाम रोशन करने वाले बच्चों को अंबेडकर युवा संगठन ने दी बधाइयां व शुभकामनाएं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुल्यालपुरा निवासी प्राची ने ओरम स्कूल से कक्षा 12वीं में 93.40% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि प्राची को पेंटिंग विषय में पूरे 100% अंक मिले हैं, जो उनकी रचनात्मक क्षमता और समर्पण को दर्शाते हैं वहीं, उनके ही परिवार की एक और प्रतिभावान छात्रा आराध्या, जो बीयरशीबा स्कूल की छात्रा हैं, ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 85.40% अंक अर्जित किए हैं। आराध्या ने विज्ञान विषय में 90% अंक हासिल कर भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में संभावनाओं के दरवाज़े खोले हैं दोनों छात्राओं की इस सफलता पर अम्बेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नू के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने छात्राओं के घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगठन के साथियों ने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत होती हैं और हमें इनका उत्साहवर्धन करते रहना चाहिए। बेटियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार के लोग भी गौरव का अनुभव कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement