चीना पीक के घने जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी 

चार दिन से युवक का सुराग नहीं, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से चप्पा-चप्पा खंगाल रहीं टीमें

नैनीताल। सरोवर नगरी के चीना पीक क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में लापता हुए युवक अर्णव कुमार सिंह उर्फ प्रिंस कुमार की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ का संयुक्त रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। छह नवंबर की शाम से लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन टीमों को मैदान में उतारा गया है। टीमें जंगल के दुर्गम इलाकों में सघन कॉम्बिंग कर रही हैं एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन और सीओ नैनीताल अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिसकर्मी जंगल के अलग-अलग हिस्सों को खंगाल रहे हैं। सर्च ऑपरेशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश जोशी सहित थाना पुलिस के जवान भी जुटे हैं पुलिस के अनुसार, अर्णव कुमार सिंह अपने साथियों के साथ नैनीताल घूमने आए थे। छह नवंबर को चीना पीक की सैर के दौरान शाम करीब पांच बजे वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद से ही विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं। घने जंगल, दुर्गम रास्तों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच खोज अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी अर्णव कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है—

कोतवाली मल्लीताल : 05942-2352424

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल : 9411112869

पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल : 9411112979

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement