आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई देशी, अंग्रेजी व कच्ची मदिरा की भारी खेप जब्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग हल्द्वानी ने शनिवार को अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए फतेहपुर, लामाचौड़ गोलापार और दौलतपुर क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश दी कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।आबकारी टीम ने मौके से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब जब्त की। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement