देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी मेला में उत्तराखंड के नमको वह उत्पादों का स्वाद वह आकर्षक स्टॉल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड—जो कि महिला शसक्तीकरण के साथ ही स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है वही यह संस्था काकड़ीघाट क्षेत्र में पहाड़ी पिसी नूण का उत्पादन कर कई क्षेत्रीय महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है इस क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 से 08 फरवरी 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी मेला में सक्रिय रूप से सहभागिता की इस अवसर पर हिमफ्ला द्वारा पहाड़ी पिसी नूण एवं अन्य पहाड़ी उत्पादों का एक आकर्षक स्टॉल स्थापित किया गया, जिसमें पर्यावरण-अनुकूल, हस्तनिर्मित एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। मेले में आगंतुकों द्वारा इन उत्पादों को विशेष सराहना प्राप्त हुई मेले के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड की धर्मपत्नी एवं धारणी संस्था के अध्यक्ष श्रीमती गीता धामी द्वारा हिमफ्ला के स्टॉल का भ्रमण किया गया। उन्होंने समिति द्वारा संचालित नमक आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसे महिला आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया तथा इस उत्पाद को महिला शसक्तीकरण के लिए एक अचूक हथियार बताया, श्रीमती धामी द्वारा स्वयं इस उत्पाद का वृहद प्रचार प्रसार करने की बात भी संस्था के डायरेक्टर योगेंद्र सिंह सौरभ पंत एवं संदीप पांडे से करी उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की यह सहभागिता स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सतत विकास के लक्ष्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।

Advertisement
Advertisement