तराई पश्चिम वन प्रभाग में मादा बाघ का शव बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर। तराई पश्चिम वन प्रभाग के दक्षिण जसपुर रेंज में आज एक मादा बाघ का शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम को यह शव गश्त के दौरान मालधन बीट स्थित तुमड़िया नहर के पास मिला। डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि मृत मादा बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के तहत शव परीक्षण और अन्य आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है ताकि बाघ की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement