उत्तराखण्ड हल्द्वानी : बेशकीमती जेवरात चोरी का एसओ काठगोदाम दीपक ने किया खुलासा,दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार…

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा क्षेत्र में 16 नवंबर को हुई बड़ी चोरी का मामला काठगोदाम पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7.9 लाख के बहुमूल्य जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं आपको बता दे 16 नवंबर को काठगोदाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 स्थित वादी किशन राम के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था इस मामले में 19 नवंबर को BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने गहन जांच के बाद आरोपी गौरव कुमार और बबलू आर्या को मल्ला चौफला स्थित वृद्धाश्रम के पास गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और इससे पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। घटना के बाद आरोपी चोरी का सामान लेकर लखनऊ भागने की योजना बना रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement