बुर्के वाली लुटेरी ‘पायल’ पति को छोड़ प्रेमी के साथ ज्वेलर्स दुकान में की लूट, नकली पिस्टल भी दिखाई -CCTV आया सामने-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एक हैरान कर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। ज्वेलरी शॉप में पायल नाम की महिला ‘बुर्का’ पहनकर दाखिल हुई। उसने बड़ी चालाकी से कर्मचारियों को बातों में उलझाया और समोसा-मिठाई मंगवाने के बहाने 26 ग्राम सोना पार कर दिया।अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ज्वैलर्स शॉप लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने बेहद तेजी से खुलासा करते हुए एक प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरी लूट की साजिश खिलौना पिस्टल के दम पर रची गई थी. 2 अप्रैल को कोठी बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान की है, जहां बुर्का पहने एक युवती पायल ग्राहक बनकर पहुंची. उसने बड़े ही शातिर अंदाज में सोने के गहने देखने के बहाने दुकानदार को झांसे में लिया.जैसे ही मौका मिला, युवती ने कमर से पिस्टल निकालकर दुकानदार को धमकाया आगे बढ़े तो गोली मार दूंगी और करीब 26 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गई.दुकान के बाहर उसका प्रेमी राहुल कुमार पहले से ही बाइक लेकर इंतजार कर रहा था. युवती के बाहर निकलते ही दोनों मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

ऐसे खुला राज

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खागाली जिसमें पूरी वारदात कैद थी खास बात यह रही की भागने वाली बाइक का नंबर भी कमरे में साफ नजर आ गया इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement