पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में बस हादसा, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र के दहलचोरी के पास रविवार को एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस (नंबर UK 12PB-0177) GMO कंपनी की थी, जो पौड़ी से दहलचोरी की ओर जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस और राहत टीमों ने अब तक 10 घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा है। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर श्रीनगर और सतपुली पोस्ट से टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

Advertisement
Advertisement