उत्तराखंड में यहाँ 12वीं में फेल हुई छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम , हुई मौत 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के नतीजे जारी होने के बाद जहां कई छात्र-छात्राएं अपनी सफलता पर खुशी मना रहे हैं, वहीं कुछ विद्यार्थी असफल भी हुए।इस बीच बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है देहरादून के डोईवाला इलाके में एक 12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा में फेल होने के कारण जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली मेडिकल टीम की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका आपको बता दे कि कुड़कावाला डोईवाला निवासी छात्रा के परिजनों ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें वो पास नहीं हो पाई। इस असफलता से निराश होकर उसने अज्ञात जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने परीक्षा में फेल होने के कारण यह कदम उठाया छात्रा की मौत से उसके परिवार और आसपास के लोगों में ग़म का माहौल है। परिजनों का कहना है कि वह पढ़ाई में काफी मेहनत करती थी, लेकिन रिजल्ट के बाद वह बहुत निराश हो गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement