चमोली हिमस्खलन: अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाला, आठ की तलाश जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चमोली: भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा क्षेत्र में आए भीषण हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष आठ मजदूरों की तलाश जारी है। प्रशासन का कहना है कि बाकी मजदूर एक कंटेनर में फंसे हुए हैं, जो पूरी तरह से बर्फ से ढक चुका है। मौसम अनुकूल होते ही उन्हें बचाने का अभियान तेज कर दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हालात का जायजा लेने के लिए प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी उनके साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बचाव दलों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बातचीत कर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश में बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी अपडेट लिया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।प्रशासन और सेना की संयुक्त टीम राहत अभियान में जुटी हुई है। बर्फीले तूफान और कठिन मौसम के बावजूद राहतकर्मी लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement