दीपक अधिकारी
कालाढूंगी विधानसभा
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटघरिया चौराहा पर श्रीराम सेना द्वारा आयोजित शीतल पेयजल वितरण सेवा कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज पाठक ने सहभागिता कर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक अत्यंत पुण्य एवं मानवता से जुड़ा कार्य है। मनोज पाठक ने कहा कि समाज के प्रति समर्पित युवाओं का सेवा भाव और जनकल्याण के लिए उनका निस्वार्थ योगदान प्रेरणादायी है। ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं।



