आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सुशासन व जनकल्याण वाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई संदेश 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भाजपा उत्तराखंड श्री मनोज पाठक ने सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 से प्रारंभ हुई यह ऐतिहासिक यात्रा आज “नए भारत” के निर्माण की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं श्री मनोज पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब कल्याण एवं जनसेवा की अनेक योजनाओं ने करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है उन्होंने भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अथक परिश्रम ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement