कांग्रेस ने दमुआढुंगा में अनुसूचित वोट बैंक में की सेंधमारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस ने दमुआढुंगा के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की है। दलित समाज के कई जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। कांग्रेस की इस सेंधमारी से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। जॉइनिंग करने वालों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और पार्षद प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के कांग्रेस ज्वाइन की गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अनुसूचित एवं दलित समाज का भला हमेशा कांग्रेस ने किया है इसीलिए अनुसूचित समाज के जनप्रतिनिधि और लोग लगातार कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं इससे कांग्रेस को निकाय चुनाव में बड़ी मजबूती मिलेगी वहीं कांग्रेस ज्वाइन करने वाली हेमा देवी ने कहा कि कांग्रेस में उनके घर वापसी हो गई है अब वह कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव में दिन-रात मेहनत करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement