हल्द्वानी : वार्ड 43 छडायल में विकास की ज्योति जलाएगी ज्योति,मिल रहा लोगो का भारी समर्थन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी – चुनावी बेला के इस महोत्सव मे वार्ड नंबर 43 से निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट ज्योति भट्ट के समर्थन मे पूरा वार्ड नम्बर 43 जुटा है एडवोकेट ज्योति भट्ट के समर्थन मे उनके आवास मे गांव के सम्मानित लोगों वह बड़े बुजुर्गों के द्वारा विजय श्री का आशीर्वाद मिल रहा है जिसके चलते वार्ड के सेकडों लोग मौजूद रहे जनसंपर्क के माध्यम से एक स्वर में वार्ड 43 प्रत्याशी एडवोकेट ज्योति भट्ट को विजय दिलाने का संकल्प लिया इसके साथ ही एडवोकेट ज्योति भट्ट ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 43 में घर घर जाकर अपने लिए वोटों की अपील की। प्रचार में उनके साथ वार्ड की महिलाओं और युवाओं ने भी प्रचार किया एडवोकेट ज्योति भट्ट ने कहा की नगर निगम द्वारा जो भी योजनाएं नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 43 के लिए आएंगे उसका लाभ जनता तक पहुंचाना मेरा पहला कर्तव्य रहेगा चाहे वह छोटी से छोटी वह बड़ी से बड़ी योजनाएं हो वार्ड 43 के लोगों तक पहचाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगी और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement