दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
उत्तराखंड : अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस नीरज तिवारी को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है यह मनोनयन संगठन की संरचनात्मक मजबूती तथा पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि तिवारी अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर इस दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे नीरज तिवारी अपने नवीन दायित्व का कार्यभार तत्काल प्रभाव से ग्रहण करेंगे।


