कांग्रेस ने पार्टी के लिए समर्पित संदीप पांडे को बनाया जिला महासचिव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को जिम्मेदारियां देने में जुट गई है। इसी के तहत युवा नेता और पार्टी के लिए समर्पित संदीप पांडे को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने मोटाहल्दू निवासी संदीप पांडे को जिला महासचिव बनाया है। संदीप पांडे वर्तमान में मोटाहल्दू के व्यापार मंडल अध्यक्ष भी है, और लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहते हैं उनके जिला महासचिव बनने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी, नवनियुक्त जिला महासचिव संदीप पांडे ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और लोगों को कांग्रेस से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता में है, 2027 में कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बने इसी लक्ष्य को लेकर सभी लोग कार्य कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement