कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी, ललित जोशी ने किया पैदल जनसंपर्क

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम की मेयर सीट से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने आज चौफुला चौराहे से ऊंचापुल चौराहे तक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क किया जिसमे हल्द्वानी के विधायक, सुमित ह्रदयेश भी मौजूद रहे और उनके द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस अभियान में बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आए। जनसंपर्क अभियान के दौरान रास्ते में बीजेपी के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की मुलाकात हुई तो ललित जोशी ने उनसे आशीर्वाद लिया। विधायक भगत ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। वही ललित जोशी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि यह चुनाव जनता का है और उन्होंने मुझे मैदान में उतारा है। हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति का विकास करना है, न कि नफरत फैलाना। उन्होंने याद दिलाया कि जब ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनें जब्ती की कगार पर थीं, तब वह जनता के साथ खड़े थे, और आज जनता उन्हें अपना समर्थन दे रही है । जहां एक ओर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ने हल्द्वानी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश की। तो वही अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement