कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ने की व्यापारियों से मुलाकात, मांगा समर्थन।

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : आज हल्द्वानी के प्रमुख बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात करने का मौका मिला। उनसे बातचीत करते हुए यह समझ में आया कि वर्तमान में कई व्यापारियों को अतिक्रमण और अन्य समस्याओं के नाम पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उनकी दुकानों को तोड़ने और उत्पीड़न की घटनाओं से वे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं। यह अत्यंत दुखद है और किसी भी सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है हमारा विश्वास है कि हल्द्वानी का हर व्यवसायी और हर नागरिक एक सुरक्षित और प्रगतिशील माहौल में अपना काम कर सके। व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं आने वाले नगर निगम चुनाव में सही नेतृत्व और सही दिशा देने के लिए सभी व्यापारियों और नागरिकों का समर्थन अति आवश्यक है इस कार्यक्रम में विधायक श्री सुमित हृदयेश जी, महानगर अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह बिष्ट जी, हरीश मेहता जी, एन.बी. गुणवंत जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा जी, जगमोहन बगडवाल जी, जसविंदर सिंह भसीन जी, दीपक शाह जी, कैलाश शाह जी, केदार पलड़िया जी, दलजीत सिंह दली जी, प्रकाश पाटनी जी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस जी, मयंक भट्ट जी, सुशील डूंगरकोटी जी, जीवन सिंह कार्की जी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement