SOG व हल्द्वानी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, एक शराब तस्कर को 27 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब के साथ किया गिरफ्तार-video

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश के बाद नैनीताल जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज हो रही है। एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के निर्देशन में एसओजी टीम और हल्द्वानी पुलिस ने मिलकर अवैध शराब के कारोबार को लेकर बड़ी सफलता हासिल की गुरुवार रात को पुलिस टीम और एसओजी द्वारा चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 27 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शराब की कुल मात्रा 276 बोतल और 68 हाफ बोतल शामिल हैं। आरोपी की पहचान पंकज जोशी (34 वर्ष) निवासी कृष्णापुर, तल्लीताल के रूप में हुई है हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव व एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाइन के पास नैनीताल बार के बेसमेंट से चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 27 पेटियों में विभिन्न ब्रांड की 276 बोतल व 68 हाफ बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर संख्या 04/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। इस मामले में कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे एफएल 2 के कुछ लोगों की इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की संभावना हो सकती है, जिसकी जांच की जाएगी इस मामले में हल्द्वानी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, और जांच में कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अवैध शराब के कारोबार में एफएल 2 की भी संलिप्तता हो सकती है गिरफ्तारी: पंकज जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी, निवासी कृष्णापुर, वार्ड नं. 13, तल्लीताल, नैनीताल,बरामदगी: 27 पेटी, 276 बोतल, 68 हाफ बोतल अवैध अंग्रेजी शराब

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement