गदरपुर: नाहल नदी में डूबी मासूम महक, 60 घंटे बाद झाड़ियों में फंसा मिला शव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गदरपुर। नाहल नदी में बही आठ वर्षीय मासूम महक का शव 60 घंटे की तलाश के बाद सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव बांस की झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बीते शुक्रवार को ग्राम डोंगपुरी निवासी तौफीक अहमद की आठ वर्षीय बेटी महक पास में बहने वाली नाहल नदी के किनारे बेर तोड़ने के दौरान पानी में बह गई थी। महक के पानी में डूबने की जानकारी होने पर परिजनों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसकी खोजबीन शुरू की। तेज बहाव में बह जाने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल सका।परिजनों की सूचना पर पुलिस और राहत-बचाव दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों तक लगातार खोजबीन जारी रखी और सोमवार सुबह बच्ची का शव बांस की झाड़ियों में फंसा मिला।शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने लोगों से बरसाती नदियों और जल स्रोतों के समीप सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement