तीन दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊधमसिंहनगर। जिले के शक्तिफार्म क्षेत्र में बैगुल नदी के किनारे पेड़ पर युवक का शव लटके होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम निर्मल नगर निवासी हर्षित साना (25) पुत्र हरेंद्र साना के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक तीन दिन से लापता था परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। शनिवार को पशुओं को चराने गए युवक ने गांव के समीप बैगुल नदी के किनारे पेड़ पर शव लटका देखा,तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक लगभग चार माह पूर्व ही हर्षित का विवाह हुआ था। वह सिडकुल में काम करता था। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement