वाहन हटाने को लेकर चले लाठी डंडे, बुजुर्ग की मौत, पांच घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ऊधमसिंहनगर। जिले के काशीपुर में घर के आगे खड़े वाहन को हटाने के लिए कहने पर विवाद हो गया। घटना में दबंगों ने एक परिवार पर कथित तौर पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिवार के 5 अन्य लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय अफजल अहमद के घर में जून में दो भतीजियों की शादी होनी है। जानकारी के मुताबिक, शादी का सामान उतारने के लिए उन्होंने पड़ोसी से दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद पड़ोसियों ने अफजल व उनके परिजन के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज कर दी आरोप है कि शनिवार रात पड़ोसियों ने अफजल व उनके पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान अफजल के सिर पर कथित तौर पर लोहे की रॉड लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही उनके परिवार के 5 अन्य लोग भी घायल होने की खबर है। सभी को अस्पताल ले जाया गया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफजल की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement