शादी समारोह में युवक पर जानलेवा हमला, कार्रवाई न होने का आरोप,कोतवाली पहुंचे परिजन

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी समारोह में कुछ युवकों ने पहले जातिसूचक टिप्पणियां कीं और फिर हमला कर दिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि उसके भाई की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है पीड़ित ने पुलिस पर भी कार्रवाई में देरी और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं गौलापार के देवला मल्ला निवासी उमेश चन्द्र टम्टा ने शिकायत में कहा है कि 10 मई की रात चुटकी फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में करीब 10 से 12 युवकों ने उनके और उनके परिजनों के साथ पहले अभद्र एवं जातिसूचक टिप्पणियां कीं। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने हमला कर दिया उमेश टम्टा का कहना है कि हमले के दौरान उन पर चाकू से वार किया गया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई जबकि उनके भाई शुभम टम्टा के साथ बुरी तरह मारपीट की गई बताया जा रहा है कि शुभम की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा है।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की शिकायत थाना काठगोदाम में दी गई थी और नामजद आरोपियों के नाम भी बताए गए थे, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सी ओ सिटी अमित सैनी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *