होमगार्ड भर्ती 2026 – उत्तराखंड में 920 पदों पर होगी होमगार्ड भर्ती, जानिए किस जिले के लिए कितने पद हैं स्वीकृत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, उत्तराखंड ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 920 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। सभी जिला कमांडेंट को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलों में पदों का वितरण-

जारी विवरण के मुताबिक, हरिद्वार (216), नैनीताल (155) और देहरादून (152) में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। इसके अलावा उधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली सहित अन्य जिलों में भी पद निर्धारित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां –

भर्ती विज्ञापन 30 अप्रैल 2026 को जारी होगा और 1 मई 2026 को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 23 मई से 4 जून 2026 तक होगी, जबकि शारीरिक दक्षता/माप परीक्षण 6 जून 2026 से शुरू किए जाएंगे मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि भर्ती के प्रत्येक चरण की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। साथ ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजनों को ड्यूटी से दूर रखा जाएगा, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक मापदंड, दक्षता परीक्षण और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। राज्य में लंबे समय से प्रतीक्षित इस भर्ती से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *