देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का विस्तार आज किया जाएगा। इसके लिए राजभवन में सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।जानकारी के अनुसार, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह में सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों के पद रिक्त हैं, जिन्हें इस विस्तार के माध्यम से भरा जाएगा। राजनीतिक दृष्टि से यह विस्तार महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे सरकार के कामकाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *