श्री धौलीनाग खन्तोली जन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर दिव्य रतन कॉलोनी,भण्डारी फार्म ,आर टी ओ रोड हल्द्वानी में श्री ललित पन्त जी , नवीन पन्त जी के निवास स्थान पर बैठकी होली का शुभारंभ हुआ

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

श्री धौलीनाग खन्तोली जन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आज महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर दिव्य रतन कॉलोनी,भण्डारी फार्म ,आर टी ओ रोड हल्द्वानी में श्री ललित पन्त जी , नवीन पन्त जी के निवास स्थान पर बैठकी होली का शुभारंभ किया। खन्तोली जन सेवा समिति के सदस्यों द्वारा विगत कई वर्षों से हल्द्वानी में महाशिवरात्रि पर्व के दिन बैठकी होली का शुभारंभ किया जाता है। मूलतः ग्राम खन्तोली जिला- बागेश्वर के बर्तमान मे हल्द्वानी मे करीब 150 परिवार निवास करते है।इन परिवारो के सदस्यो द्वारा समिति के माध्यम से पुरानी प्रथाओ और परम्पराओ को जीवित रखने के उद्देश्य से अपनी संस्कृति को बनाये रखने और अपनी नयी पीड़ी तक पहुचाने के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। होली गायन का यह क्रम आज से प्रारम्भ होकर होलिका दहन तक निरन्तर हल्द्वानी मे समिति के सदस्यो के घर पर चलता है।इन होलियो मे खास तौर पर ब्रज की होलियाॅ परम्परागत अन्दाज मे गायी जाती है*।

*आज के होली गायन के अवसर पर समिति के संस्थापक सचिव किशोर कुमार पन्त एडवोकेट, अध्यक्ष घनश्याम पन्त, सचिव राजेश पन्त, विनोद पन्त, नीरज पन्त, गोकुलानन्द पन्त, ललित पन्त , राजेश पन्त,शिवप्रसाद पन्त, उमेश पन्त, योगेश पन्त, दयाधर पन्त, गोविन्द बल्लभ पन्त, दिवाकर पन्त,बसन्त पन्त, प्रदीप पन्त, मनोज पन्त, राजेश पन्त, महेश पन्त तथा कई अन्य महिला सदस्य तथा बच्चे और दिव्य रत्न कालौनीवासी बबहुत अधिक संख्या मे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *